दरवाजा खोल के वो मेरे
घर में आ गया
बन्दर था फ्रिज के फ्रूट
सारी सब्जी खा गया
सड़को पे निडर घूमता है
गैंग बना के
एक रोज तो किसी के वो
थप्पड़ लगा गया
दादागिरी दिखा रहा है
खों खों कर के ये
इसकी वजह से शहर पे
आतंक छा गया
हनुमान का ये वंशज
उत्पाती है बहुत
बिजली के तार हिला के
बिजली भगा गया
शालिनी
No comments:
Post a Comment