संवेदनाओ का महल खंडहर सा हो गया
आदमी यंहा पत्थर का हो गया
मैं डूब रही थी बचाने ना कोई आया
अब ये नजारा खेल के मंजर सा हो गया
घर मेरा जलता देख हाथ तापने लगा
घर उसका भी जल सकता क्यों निडर सा हो गया
अच्छी सलाह देना उसने बंद कर दिया
नेकी का पाठ तीर और खंजर सा हो गया
वो दो कदम भी साथ ना मुश्किल में चल सका
आसान राह खोज उस डगर का हो गया
चमगादड़ों को देख पंछी उलटे लटके हैं
उल्टा तरीका अब यहां असर का हो गया
जब नीर से नयन के विचलित ना वो हुआ
तो नीर नयन का समुन्दर सा हो गया
शालिनी शर्मा

No comments:
Post a Comment