फीकी फीकी चाँदनी है आजकल
धुंंध में सिमट गयी रोशनी है आजकल
रिश्ते हैं नाम के गांठे सी पड़ गयी
सुलझा के ड़ोरिया बांधनी है आजकल
मतलब की यारी है है प्यार में दिखावा
मुंह में दिखावे की चाशनी है आजकल
खुशियां मिले या गम जीना है लाजिमी
जितनी भी उम्र है काटनी है आजकल
जितनी सिमट सके उतनी समेट लो
मुस्कान चेहरे पे बांटनी है आजकल
दुश्मन भी दोस्त बन मिलने लगे हैं अब
हो कर सजग ये सूची छांटनी है आजकल
शालिनी शर्मा
नमन वतन पर मरने वालो,नमन देश की शान को
नमन उन्हे जो अडन्न उगाकर जीवन दें इन्सान को
जग में ऊँचा रहे तिरंगा,रहे शान्ति संग हरियाली
हमें बचा कर रखना होगा भारत के स्वाभिमान को
शालिनी शर्मा
मुझमें सब कुछ है साधरण
कुछ भी मुझमें खास नही
चाँद,सितारे दूर गगन में
जुगनू तक भी पास नही
मैं हिरणी मरूथल की मुझमें
अहसासो की प्यास नही
मैं पथरीली बंजर भूमि
हरियाली की आस नही
नाव फंसी जो तूफानो में
कोई किनारा पास नही
पंख कटे पंछी को कोई
उड़ने को आकाश नही
शालिनी शर्मा
आह जिस वक्त सर उठाती है
कोई ताकत ना काम आती है
आंहोे में सिसकियों में वो ताकत है
ये ताज भी और तख्त भी हिलाती है
पत्थर भी पिघल जाते है देखा है
बेबस की आँख आँसू जब बहाती है
दिल दुखता तो बहुत है तेरे रोने से मगर
ये वक्त मार की है एेसे ही तो रूलाती है
कुछ बन गये सिकन्दर कुछ खत्म हो गये
घड़ियां तो हर किसी को आजमाती है
शालिनी शर्मा
दिल ना मेरा यूं दुखाया कीजिये
बेरूखी कभी तो हटाया कीजिये
हमेशा पत्थर ही मत बने रहिये
मोम से भी पिघल जाया कीजिये
नश्तर चुभा के जख्म दिये बहुत
कभी मरहम भी लगाया कीजिये
परिन्दो के घरोंदे उजाड़े रोज बहुत
कभी आशियाने बसाया कीजिये
झुलसे दरखत धूप से ,सूखने लगे
जल देके दरख्तो को बचाया कीजिये
अपनी सुना दी,अब सुनो बात हमारी
गुस्से से नही प्यार से समझाया कीजिये
शालिनी शर्मा
जो हम है वो तुमने समझा कहाँ
इक दिल भी है हममें समझा कहाँ
कुछ तो वजह थी कि आ ना सके
कुछ मजबूरियाँ थी समझा कहाँ
कटी डालियाँ हैं दरख्तो की ऊँचे
कहाँ छांव मिलती समझा कहाँ
ना चम्पा ना बेला ना केसर कहीं
चमन सारा उजड़ा है समझा कहाँ
आंधी ने सब कुछ तबाह कर दिया
बचा आशियां ना समझा कहाँ
लहर एक आयी थी कश्ती डुबाने
दुख उसने मांझी का समझा कहाँ
शालिनी शर्मा
आह जिस वक्त सर उठाती है
कोई ताकत ना काम आती है
आंहोे में सिसकियों में वो ताकत है
ये ताज भी और तख्त भी हिलाती है
पत्थर भी पिघल जाते है देखा है
बेबस की आँख आँसू जब बहाती है
दिल दुखता तो बहुत है तेरे रोने से मगर
ये वक्त मार की है एेसे ही तो रूलाती है
कुछ बन गये सिकन्दर कुछ खत्म हो गये
घड़ियां तो हर किसी को आजमाती है
शालिनी शर्मा
नजर से दूर सही दिल के पास रहता है
जगते में सोते में भी मेरे साथ रहता है
मैं भूलना भी चाहूँ तो भी ना भूल पाऊं
मुझको वो हर घड़ी क्यूं याद रहता है
कैसी वो शख्सियत है कैसा जगाता जादू
उसका ही जिक्र उसके भी बाद रहता है
आयेगा कब या ना भी वो आये लोटकर
पर इन्तजार उसका दिन रात रहता है
शालिनी शर्मा


नमस्कार दोस्तो
ReplyDelete